भाजपा व युवा मोर्चा मण्डल रोडोपाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री का किया पुतला दहन

भाजपा व युवा मोर्चा मण्डल रोडोपाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री का किया पुतला दहन
तमनार @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा में विगत दिनों हुए भगवा ध्वज अपमान एवं सनातनी हिन्दुओं पर लाठी चार्ज करने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश भारतीय जनता पार्टी रोडोपाली मंडल एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज 7 अक्टुबर को दोपहर 6.30 बजे मिलूपारा चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। जिसमें भाजपा के साथ युवा मोर्चा मण्डल रोडोपाली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में जागेश सिंह सिदार,सुखसागर कलंगा, उद्धव भगत, मधु गुप्ता ,दिलीप नायक , बबलू पटेल, शंकर पटेल, अभिषेक चौधरी , विद्या साहू ,मनोज राय, कौशल गुप्ता, हेमंत सिदार, भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।


