शासकीय हाई स्कूल गेरवानी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बांटा गया सैनिटेरी पैड

शासकीय हाई स्कूल गेरवानी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बांटा गया सैनिटेरी पैड
तमनार @ संदेशा 24 सेवा समर्पण अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष केराबाई मनहर के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतांजलि पटनायक एवं ज़िला महामंत्री के नेतृत्व में दिनांक 7.10.2021 को संबलपुरी मंडल के ग्राम गेरवानी के हाई स्कूल में 10 वीं, 11वीं एवं 12 वीं के किशोरी बालिकाओं से सम्बंधित समस्याओं, रोगों की जानकारी देते हुए सैनिटेरी पैड का वितरण किया गया।
घरों को साफ रखना हमारा दायित्व है । उन्होंने भाजपा के सारे वर्करों से अपील की कि इस बारे खुला प्रचार करें, ताकि लोग सफाई के प्रति जागरूक हो सकें तथा अपना दायित्व समझते हुए सफाई अभियान के साथ जुड़ सकें। इस अवसर पर चमेली सिदार एवं महिला मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति रही ।


