माँ बंजारी धाम में पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वचन मन्दिर प्रबंधन द्वारा सेनेटाइजर,स्वच्छ्ता के साथ दर्शन का बेहतर व्यवस्था- एसपी अभिषेक मीणा

माँ बंजारी धाम में पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वचन @ मन्दिर प्रबंधन द्वारा सेनेटाइजर,स्वच्छ्ता के साथ दर्शन का बेहतर व्यवस्था- एसपी अभिषेक मीणातमनार @ संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल) 81.10.2021 रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व द्वितीय दिवस पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा सपरिवार मॉ बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर रायगढ़ जिले से कोरोना महामारी से मुक्ति व सुख शांति सुरक्षा समृद्धि एवं निरोगमय हेतु प्रार्थना कर आशीर्वचन लिए।
मन्दिर समिति द्वारा मन्दिर की इतिहास मान्यता,दीप प्रज्वलन,भारत मानचित्र युक्त जलाशय में रंगीन मछलियों व कलाकृति नवनिर्माण,सीसीटीवी शांति सुरक्षा अन्य संबंध में बताया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना ने मॉ बंजारी धाम में कोविड 19 संक्रमण बचाव हेतु सेनेटाइजर,पानी स्वच्छ्ता,पूजा अर्चना दर्शन हेतु मन्दिर प्रबंधन द्वारा बेहतर व्यवस्था से प्रसन्न हुए।
सभी सदस्य कार्यकर्ता सेवको को बधाई देते सभी श्रद्धालुओ को शान्तिपूर्ण कोविड़ 19 बचाव हेतु शासन व मन्दिर प्रबंधन के नियमो का पालन करते देवी देवताओं का दर्शन करने बात कही गई। ज्ञात हो कि मनोकामना दीप प्रज्वलन हवन पूजन आरती में पंडित यजमान,मन्दिर समिति कार्यकर्ताओं सेवक ही शामिल हो रहे है। मनोकामना दीप प्रज्वलित करने वाले दर्शनार्थियों को मंदिर प्रबंधन में लगे सेवको कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योति कलश के दर्शन व्हाट्सएप सोशल मीडिया के तहत दर्शन कराया जा रहा है।
मनोकामना ज्योति दीप गृह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कलेक्टर भीम सिंह,एसपी अभिषेक मीणा, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़,ओडिसा,म प्र,बिहार प्रान्त भारतवर्ष के हजारो श्रद्धालु भक्तगण द्वारा तेल व घृत मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है।


