ग्राम बजरमुडा में आदतन बदमाश के पास से चोरी की बाइक बरामद, @ आरोपी को भेजा गया रिमांड पर,तमनार पुलिस कार्यवाही

ग्राम बजरमुडा में आदतन बदमाश के पास से चोरी की बाइक बरामद, @ आरोपी को भेजा गया रिमांड पर, #तमनार पुलिस कार्यवाही तमनार @ संदेशा 24 आज दिनांक 10.10.2021 के सुबह थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक एल.पी. पटेल को मुखबिर से ग्राम बजरमुडा में शशि भूषण चौहान अपने घर पर चोरी की बाइक छिपा कर रखे होने की सूचना मिला । थाना प्रभारी तमनार द्वारा सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाचरण साहू के हमराह स्टाफ को कार्यवाही करने रवाना किए ।
संदेही शशि भूषण चौहान को पुलिस टीम तलब कर चोरी की बाइक रखने के संबंध में पूछताछ की जिस पर वह बाइक चोरी से मुकर गया । पुलिस टीम द्वारा विधिवत घर तालाशी लिए जाने पर आरोपी के घर से एक *हीरो स्प्लेंडर CG 15 CX 5506 कीमती करीब ₹30,000* का बरामद हुआ, जिसके कागजात की मांग करने पर आरोपी शशि भूषण चौहान बाइक चोरी की होना बताया । आरोपी *शशि भूषण चौहान पिता चुन्नीलाल चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी बजरमुड़ा थाना तमनार* के विरुद्ध तमनार पुलिस द्वारा धारा 41(1+4) जाफौ/379 ताहि की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी आदतन बदमाश किस्म का व्यक्ति है पूर्व में दुष्कर्म के अपराध में तमनार पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।


