तमनार में कांग्रेसियों ने यूपी के लखीमपुर में किसानों की हत्या और मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर किया मौन व्रत

तमनार में कांग्रेसियों ने यूपी के लखीमपुर में किसानों की हत्या और मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर किया मौन व्रत
तमनार @ संदेशा24
प्रदेश व जिला कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को तमनार में कांग्रेसियों ने मौन व्रत किया।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार एक निरंकुश और किसान विरोधी सरकार है लंबे समय से किसान आंदोलनरत हैं तब भी वह उन तीन काले कानूनों को वापस नहीं ले रही है इन्हीं काले कानूनों को लेकर किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे उस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के द्वारा अपनी गाड़ी से रौंदकर किसानों के बर्बरता हत्या कर दी जो कि भारतीय इतिहास में यह पहली घटना है और इस घटना को काले अक्षरों में इतिहास में लिखा जाएगा। इसकी भर्त्सना करते हुए तत्काल मंत्री को पद से हटाने की मांग की और पीड़ित किसान परिवारों शीघ्र न्याय देने की अपील की।बिहारीलाल पटेल,सुरेंद्र सिंह सिदार, मुकुंद मुरारी पटनायक, मानिकचंद पटनायक,गुलापी सिदार,बीडीसी सिदार,विक्रम यादव,धनुर्जय भगत, विक्की नायक,प्रभात पटनायक,बादल साव,बासुदेव साहू सहित सभी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


