करवाही के शहीद रोहित कुमार सिदार के परिजन को पुलिस स्मृति दिवस पर थाना प्रभारी ने किया सम्मान

करवाही के शहीद रोहित कुमार सिदार के परिजन को पुलिस स्मृति दिवस पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानतमनार @ संदेशा 24 मातृभूमि की सेवा करते हुए कर्तव्य परायणता में शहादत देने वाले अमर शहीदों को श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को *पुलिस स्मृति दिवस* मनाया जाता है । वर्ष 1959 में आज ही के दिन भारत- चीन सीमा पर लद्दाख में हमारी मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए हमारे 10 बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति दी गई थी । उनके सर्वोच्च बलिदान को हर साल 21 अक्टूबर को राष्ट्र याद करता है ।
शहीद रोहित कुमार सिदार के पैतृक गांव करवाही में उनके पिता जी फुलसिंग सिदार माता इंदुमती सिदार को तमनार थाना प्रभारी एलपी पटेल ने करवाही के शहीद रोहित कुमार के माता पिता को भेंट दी गई।
अपने क्षेत्र की माटी में पले बढ़े,ग्राम करवाही के लाल के शहादत की खबर मिलते ही पूरा क्षेत्र शोकमग्न हो गया।

जवान रोहित कुमार भारत माता की सेवा करते 13 सितम्बर 2018 को पंचतत्व में विलीन हो गए। केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम करवाही निवासी सैनिक रोहित कुमार सिदार बहुत ही लोकप्रिय मृदुभाषी संघर्षशील कर्तव्यनिष्ठ थे।उनका निधन अंचल व देश के लिये अपूरणीय क्षति है। रोहित कुमार पिता फुलसिंग सिदार माता इंदुमती एवं दो बहन है।


