तमनार के केलो नदी घाटों व तालाबो में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

तमनार के केलो नदी घाटों व तालाबो में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 10.11.2021 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के केलो नदी तराईमाल,सावित्री नगर मन्दिर व गोढ़ी बंका तालाब में 10 नवम्बर को सामूहिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

छठ पर्व बिहार झारखण्ड सहित पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। केलो बनांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में बिहार झारखंड प्रान्त के सैकड़ो प्रवासियों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाते आ रहे है। सूर्य उपासना का अनुपम लोक पर्व परंपरा निभाते हुए व्रति महिलाओं ने भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर उनकी आराधना की और परिवार समाज की सुख शांति समृद्धि की मनोकामना की। सावित्री नगर,गोढ़ी तालाब,केलो नदी तराईमाल सहित तमनार तहसील के कई तालाब घाटों पर सामूहिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
ज्ञात हो कि छठ पूजा में महिलाएं अपने सुहाग और संतान की मंगल कामना के लिए 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं. छठ पूजा में विधि विधान से पूजा के साथ ही सिंदूर का भी काफी महत्व माना गया है. यही वजह है कि इस दिन महिलाएं लंबा सिंदूर लगाए हुए नजर आती हैं. मान्यता है कि जो भी महिलाएं पूरे नियमों के साथ छठ व्रत को करती हैं, छठी मइया उनके परिवार को सुख और समृद्धि से भर देती हैं.



