जनपद पंचायत तमनार में 14 वें वित्त आयोग योजनाओं की अतिरिक्त जिला सीईओ ने की समीक्षा

जनपद पंचायत तमनार में 14 वें वित्त आयोग योजनाओं की अतिरिक्त जिला सीईओ ने की समीक्षा
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 11.11.2021 जनपद पंचायत तमनार के सुमता सभा कक्ष में 11 नवम्बर गुरुवार को 14वें व 15 वें वित्त आयोग की योजना को लेकर अतिरिक्त जिला सीईओ बी.बी.तिग्गा द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद पंचायत तमनार के सभी पंचायत सचिव व कुछ सरपंचगणो ने भाग लिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला सीईओ बी.बी.तिग्गा ने पंचायत वार पंचायत सचिवों से पंचायत में चल रहे 14 वें व 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पंचायत सचिवों से जानकारी प्राप्त करते विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायतो में कार्य नही होने पर नाराजगी जाहिर करते विकास कार्यों के प्रति रुचि नहीं रखने वाले पंचायत सचिवों को फटकार भी लगाई। 30 नवम्बर 2021 तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेश महापात्र,जनपद सीईओ एस के मरकाम,सहायक अभियंता हेम सिंह राठिया,संजीता गुप्ता,वरिष्ठ करारोपण अधिकारी परमानन्द पटेल,पंचायत इंस्पेक्टर आनन्द राम पटेल,सहायक करारोपण दुलार सिंह पटेल, ऋषिकेश पटेल,बाबूलाल नायक,सरपंच जानकी राठिया,लक्ष्मी भगत अन्य सरपंचगण, सचिवगणो की उपस्थिति रही।


