भाजपा मंडल तमनार ने दर्जनों गांवों में मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन

भाजपा मंडल तमनार ने दर्जनों गांवों में मोहम्मद अकबर का किया पुतला दहन
तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी तमनार के समस्त कार्यकर्ता पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम को मूलरूप दे रही है।इसी तारतम्य में तमनार मण्डल व युवा मोर्चा ने कवर्धा में हिन्दू विरोधी लोगों द्वारा भगवा ध्वज को लेकर दंगाइयों द्वारा मारपीट किया गया है।इन दंगाइयों को कांग्रेसी नेता मोहम्मद अकबर मंत्री का संरक्षण प्राप्त है।दंगाइयों के खिलाफ FIR तक नहीं होने दिया जा रहा है।

इसके विरोध में 10 नबम्बर को शाम 5 बजे बस स्टैंड में मोहम्मद अकबर का भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पुतला दहन कार्यक्रम किया। साथ ही भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल हाय हाय, मोहम्मद अकबर हाय हाय के कांग्रेस के विरोध में नारे भी लगाये गए।
तमनार पुतला दहन कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी रामचरण कुंभकार आदिवासी मोर्चा के महामंत्री हरे राम सिदार जनपद सदस्य ममता साव, कसडोल में प्रभारी दिलेश्वर साहू गिरजा शंकर पटेल खीर सागर महापात्र हेमंत साहू भूषण साहू विक्की साहू महेश साहू युधिष्ठिर साहू किशोर सिदार,कुणाल साहू, झिंकाबहाल में महामंत्री राजेश बेहरा जी प्रभारी रमेश पटेल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रीतेश बेहरा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष संजय पटेल अन्य, उपाध्यक्ष विवेक बेहरा जी आपने धौराभाठा, टांगर घाट के प्रभारी श्री राजकुमार राठिया, बिजना संयोजक सुरेंद्र, खुरसलेंगा में संतोषी श्रीवास अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



