तमनार में व्यापारी संघ ने किया रविवार को दुकान बंद,नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,संध्याकाल किया गया कीर्तन भजन

तमनार में व्यापारी संघ ने किया एक दिवसीय दुकान बंद,नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,संध्याकाल किया गया कीर्तन भजन
?अध्यक्ष उमेश साव,कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल गिपर,सचिव विद्याधर साव,कोषाध्यक्ष जगनारायण साव,
तमनार/दुलेन्द्र पटेल 9.1.2021 व्यापारी संघ तमनार द्वारा 9 जनवरी रविवार को कुधरीखार,बजारपारा,पटनायक मोहल्ला,बस स्टैंड,खाल्हेपारा,बरभांठा, इंदिरानगर तमनार के सैकड़ो व्यवसायियों ने एक दिवसीय सभी दुकानों को बंद रखा।शाम को श्री राधे कृष्ण कीर्तन मंडली तमनार द्वारा कीर्तन भजन नगर किया गया। व्यापारी संघ ने बताया कि संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श, एकता,मजबूती,दुकान संचालन समय,नवीन कार्यकारिणी की गठन के सम्बंध में चर्चा परिचर्चा की गई।
व्यापारी संघ तमनार की नवीन कार्यकारिणी में सभी पदों को मनोनीत किया गया।
व्यापारी संघ तमनार अध्यक्ष उमेश साव, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल गुप्ता उपाध्यक्ष एकांत बेहरा,सुधांशु साहू, प्रतीक पटनायक,उद्धव वैष्णव, कोषाध्यक्ष जगनारायण साव,सह कोषाध्यक्ष रितेश साव, सचिव विद्याधर साव, सह सचिव नन्हा साहु,मीडिया प्रभारी जयशंकर डनसेना,प्रताप नारायण बेहरा,संरक्षक गणो में शरद बेहरा, सुरेंद्र कुमार साहू,प्रेमसागर साव,फकीर मोहन गुप्ता,अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक,घनश्याम साव,प्रह्लाद ,डोमन गुप्ता,सुखदेव पटनायक,पुरुषोत्तम साव,कुधरीपारा जोन रमेश कुम्भकार, सरोज साव,पटनायक मोहल्ला ऋषि साव,राज पटनायक,बरभांठा जोन राजा गुप्ता,आकाश गुप्ता,इंदिरानगर रामन्दिर अरविंद पटनायक,मनीष, योगेश श्रीवास अन्य कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया है।


