तमनार
Dulendra PatelJune 14, 2022
मिलुपारा में भाजपाइयो ने यूथ आइकॉन ओपी चौधरी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में सीएम बघेल का किया पुतला दहन

मिलुपारा में भाजपाइयो ने यूथ आइकॉन ओपी चौधरी के खिलाफ हुई एफआईआर के विरोध में सीएम बघेल का किया पुतला दहन
तमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडोपाली द्वारा यूथ आइकॉन भाजपा प्रदेश मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में किया गया आंदोलन में जिला भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ के विरुद्ध में सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध दर्ज कर भुपेश सरकार द्वारा विपक्ष कि आवाज को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए 14 जून को भाजपा मंडल रोडोपाली द्वारा मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मिलुपारा में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का खिलाफ जमकर नाराबाजी करते पुतला दहन किया गया जिसमे पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर पानी से आग बुझाया गया।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी रोहिणी वसंत राठिया जिला पंचायत सदस्य अरुण राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप नायक उद्धव भगत संतोष यादव भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज राय भाजयुमो मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी महामंत्री शंकर पटेल अशोक पटेल किसान मोर्चा अध्यक्ष,मुकेश देहरी अन्य भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

