हर्षोल्लास के साथ संकुल केंद्र सराईपाली के सभी विद्यालयों में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

हर्षोल्लास के साथ संकुल केंद्र सराईपाली के सभी विद्यालयों में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री के आशीष वचनों के साथ आज संकुल केंद्र सराईपाली में हर्षोल्लास के साथ सभी विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशक एवं मार्गदर्शन मे कक्षा 1,कक्षा 6 कक्षा 9 एवं बाल बाड़ी में नव प्रवेश बच्चों को तिलक लगाकर यह उत्सव मनाया गया,जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सभी बच्चों को गणेश, पुस्तक दी गई, साथ ही साथ मिष्ठान वितरण भी स्कूलों में किया गया ,
कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में जो बच्चों को नुकसान हुई है उसे पूर्ण करने हेतु जिला कार्यालय द्वारा विशेष मार्गदर्शन एवं सतत व्यापक निरीक्षण के तहत संकुल प्राचार्य हितेश कुमार देवांगन एवं संकुल समन्वयक विकास रंजन सिन्हा द्वारा संकुल के सभी विद्यालयों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया .
जहां विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षक की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति ,अध्ययन अध्यापन हेतु की गई विशेष व्यवस्था, मध्यान भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया.शाला प्रवेश उत्सव में प्रत्येक विद्यालय के शाला प्रबंध विकास समिति के अध्यक्ष ,समिति के सदस्य सरपंच, गणमान्य ग्रामीण एवं पालक मौजूद थे.


