भारतीय जनता पार्टी मण्डल लैलूंगा की कामकाजी बैठक सम्पन्न,रायगढ़ सांसद गोमती साय,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया अन्य नेतागण हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी मण्डल लैलूंगा की कामकाजी बैठक सम्पन्न,रायगढ़ सांसद गोमती साय,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया अन्य नेतागण हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मण्डल लैलूंगा की आवश्यक कामकाजी बैठक 27 जून 2022 दिन सोमवार समय दोपहर 2:00 बजे से स्थान कुंजारा गौशाला में रखी गई । बैठक में रायगढ़ सांसद गोमती साय,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया अन्य अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
केंद्र के भाजपा मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल के तहत सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है भाजपा मोदी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,जनधन,आवास योजना, नल जल योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसे योजनाओं को जन जन को लाभ लेने आह्वान किया गया। केंद्र के मोदी सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते सभी हितग्राहियों को निःशुल्क उज्ज्वला गैस लाभ लेने बधाई दी गई,
सांसद लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति भाजपा छग सत्यानन्द राठिया, सतीशचन्द्र बेहरा जी(जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़, सुनीति राठिया जी पूर्व विधायक, सुरेंद्र पांडेय जी( प्रभारी भाजपा मंडल लैलूंगा)
शांता साय जी(उपाध्यक्ष जिला भाजपा, देवेंद्रप्रताप सिंह जी जिला पंचायत सदस्य,रमेशचन्द्र पटनायक अध्यक्ष भाजपा मंडल लैलूंगा के अध्यक्षता मे सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक एवं सभी मतदान केंद्रों के अध्यक्ष ,सचिव,बी एल ए ,पालक युवा प्रभारी एवं महिला प्रभारीयों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंण्डल में निवासरत सम्मानीय जिला/ मण्डल के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ,के जिला पदाधिकारी सदस्य,मण्डल मोर्चा के सभी प्रभारी/अध्यक्ष/महामंत्री एवं पदाधिकारी, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।


