श्रीराम हाईटेक स्टील कंपनी व मां मनी आयरन एण्ड स्टील पूंजीपथरा में हुई चोरी पर पूंजीपथरा थाना में मामला दर्ज

श्रीराम हाईटेक स्टील कंपनी व मां मनी आयरन एण्ड स्टील पूंजीपथरा में हुई चोरी पर पूंजीपथरा थाना में मामला दर्जतमनार @ संदेशा 24थाना पूंजीपथरा अंतर्गत इंडस्ट्रियल पार्क के श्रीराम हाईटेक स्टील कंपनी व मां मनी आयरन एण्ड स्टील पूंजीपथरा में हुई चोरी पर पूंजीपथरा थाना में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।जानकारी के अनुसार हरेन्द्र प्रसाद सिंह पिता राम प्रयोजन राय उम्र 47 वर्ष पता रूक्मणी विहार थाना कोतवाली जिला रायगढ का निवासी है यह कि मां मनी आयरन एण्ड स्टील कंपनी प्लाट नंबर 215 ओ0पी0 जिंदल इंडिस्ट्रीयल पार्क पूंजीपथरा रायगढ (छ0ग0) में मैनेजर के पद पर कार्यरत है कि दिनांक 23 व 24.06.2022 के 00:30 बजे के बीच प्लांट के बाउण्ड्रीवाल तोडकर(सेंधमारी) प्लांट में रखे कंटिन लोहा(स्क्रेप) एवं एक नग एल0पी0जी0 सेलेण्डर एवं एक नंग स्लाउडर प्लेट जुमला किमती करीब 25,000 रू. को अज्ञात द्वारा चोरी कर ले गया है । कार्यवाही हेतु रिपोर्ट किया गया। 380-IPC, 457-IPC अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
करूणाकर जैना पिता रविन्द्र नाथ जैना उम्र 42 वर्ष हा0मु0 श्रीराम हाईटेक स्टील कंपनी पूंजीपथरा में रहता है कंपनी में एकान्टेन्ट के पद पर कार्य करता है कि दिनांक 25.06.2022 के दरम्यानी रात प्लांट के स्टोर में रखे 08 नग कापर क्वाईल टर्न किमती 30000 रू. को अज्ञात चोर स्टोर रूम का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है उचित कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन पत्र पेश किया गया। आवेदक के आवेदन पत्र के अवलोकन से अपराध धारा 380 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

