संकुल केंद्र सराईपाली में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना प्रशिक्षण प्रारंभ

संकुल केंद्र सराईपाली में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना प्रशिक्षण प्रारंभ
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
4.7.2022 राज्य कार्यालय एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संकुल केंद्र सराईपाली के संकुल भवन में सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों का तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना का प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज दिनांक 4 जुलाई से प्रारंभ किया गया संकुल के सभी शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण दो चरणों में किया जाएगा।

प्रथम चरण 4 जुलाई से 6 जुलाई एवं द्वितीय चरण 7 जुलाई से 9 जुलाई को संपन्न होगा।
संकुल प्राचार्य हितेश कुमार देवांगन के संरक्षण एवं मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिंहा एवं अनीता राठीया के द्वारा यह प्रशिक्षण संकुल के सभी 34 शिक्षकों को दिया जाना है जिसके अंतर्गत बाल सुरक्षा, शाला सुरक्षा ,बाल अधिकार लैंगिक शोषण, विभिन्न प्रकार के आपदा, विपदा शाला एवं बच्चों को किस प्रकार बचाव करना है इसके उपाय के साथ-साथ मॉक ड्रिल के आधार पर भी विभिन्न प्रकार के आपदाओं से निपटने हेतु शिक्षक एवं छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा।


