सराईपाली संकुल में नुक्कड़ नाटक के द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक

सराईपाली संकुल में नुक्कड़ नाटक के द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक
तमनार @संदेशा 24
मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण के तहत विभिन्न प्रकार से आपदाओं से किस प्रकार बचा जाए, आपदाओं के पूर्व प्रत्येक विद्यालय में किस प्रकार की तैयारी हो इन सभी की प्रस्तुति एकांकी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संकुल के शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को दी गई।

इन प्रस्तुतीकरण में भूकंप आने पर किस प्रकार से बचाव किया जाए, लैंगिक शोषण होने पर पास्को एक्ट की अवधारणाएं तथा संविधान और कानून के नियम के साथ-साथ सड़क दुर्घटना होने पर किस प्रकार लोगों की सहायता की जाए।
प्रस्तुति करण में हेमंत देवांगन,एकता साहू,गीता मरकाम,रामवती खुटे, श्री विक्रम सिंह, माधुरी निषाद,राम भाई भगत,उमाशंकर साहू, मनोज महाना, शिवानी महाना ,प्यारी लाल पटेल ,अनुपमा भोय, गुरुदेव प्रधान,विजय कुमार पटेल , प्रियंका पंडा ,जयनंद साय पैकरा,अंजना टोप्पो, पूर्णिमा चौधरी के साथ-साथ प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा एवं अनीता राठिया उपस्थित रही l


