संकुल केंद्र सराईपाली में शाला सुरक्षा प्रशिक्षण प्रथम चरण संपन्न

संकुल केंद्र सराईपाली में शाला सुरक्षा प्रशिक्षण प्रथम चरण संपन्न
तमनार @ संदेशा 24 संकुल केंद्र सराईपाली मे मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का प्रथम चरण 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 जुलाई को संपन्न हुआ।
संकुल प्राचार्य हितेश कुमार देवांगन के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में विकास रंजन सिंहा एवं अनीता राठिया मास्टर ट्रेनर द्वारा इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संकुल के सभी प्राथमिक शाला,माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेंडरी के 18 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों के बाल अधिकार ,बाल शोषण लैंगिक शोषण, पास्को एक्ट शाला सुरक्षा ,बालश्रम ,बाल अधिकार पर शासन के कानून एवं दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गईl
द्वितीय दिवस में छत्तीसगढ़ एवं भारत में विभिन्न प्रकार के आपदा ,विपदा ,जोखिम एवं खतरों के प्रकार के साथ-साथ गैर- संरचनात्मक एवं संरचनात्मक जोखिम एवं उपायों पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया l
तृतीय दिवस में नाटक एवं एकांकी के द्वारा विभिन्न प्रकार के खतरों से निपटने एवं उससे बचाव के सुझाव शिक्षक एवं बच्चों को दिए गए ।
इस प्रकार तीन दिवस का यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l
प्रशिक्षित शिक्षकों में हेमंत कुमार देवांगन, गीता सिंह मरकाम, एकता साहू, रामवती खुटे, विक्रम सिंह, माधुरी निषाद, राम बाई भगत, उमाशंकर साहू , मनोज महाना , शिवानी महाना, प्यारी लाल पटेल, अनुपमा भोय, गुरुदेव प्रधान , विजय कुमार पटेल , प्रियंका पंडा, जय नन्द साय पैकरा, अंजना टोप्पो एवं पूर्णिमा चौधरी शामिल रही l


