*जनपद तमनार में हरेली तिहार पर गोधन न्याय योजना शुभारंभ*

?गोबर विक्रय हेतु हितग्राही खाता बुक वितरण,स्व सहायता समूह को अरहर बीज,पशुओ की जांच उपचार के साथ मिनरल मिक्चर वितरण एवं परिसर में फलदार व छायादार पौधरोपण
तमनार संदेशा @ पुष्पेंद्र पटेल 20.7.2020
तमनार केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के दर्जनों गांवों में हरेली त्यौहार के अवसर पर गौठान में गोधन न्याय योजना शुभारंभ किया गया। कृषि औजार गाय माता की पूजा अर्चना कर पशुपालको से समिति द्वारा गोबर बिक्रय हेतु हितग्राही खाता बुक वितरण एवं कृषि विभाग द्वारा अरहर मक्का मिनी किट वितरण,उद्यान विभाग द्वारा फलदार छायादार पौधरोपण एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशु जांच उपचार मिनरल मिक्चर दवाई वितरण किया गया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता कमल राठिया के मुख्य आतिथ्य में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया।
शुभारम्भ कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष बुढा गौटिया, जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया,जनपद सदस्य बसंती राठिया,जनपद सदस्य सम्पति सिदार,जनपद सदस्य ममता साव,सरपंच गुलापी सिदार,तहसीलदार टीआर कश्यप,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीआर साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,वरिष्ठ कांग्रेसी व गौठान समिति अध्यक्ष मुकुंदमुरारी पटनायक, वरिष्ठ कांग्रेसी माणिकचंद पटनायक,राजकुमार डनसेना,द्रुपद बोहिदार अन्य जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए। हरेली त्यौहार के शुभ अवसर अवसर पर परपरागत खेती करने के औजारो,किलो वाट एवं गाय माता की पूजा अर्चना के बाद पशुपालको को हितग्राही खाता बुक प्रदाय कर गोधन न्याय योजना के तहत 60 किलो गोबर की खरीदी कर शुभारम्भ किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीआर साहू,पशु चिकित्सा से डॉ. कुशवाहा ने शासन की जनकल्याणकारी योजना गौधन न्याय योजना व नरवा गरुवा घुरूवा बारी योजना के तहत गौठान के व्यवस्था का समिति संचालन संरक्षण संवर्धन पशुओ की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार एकमात्र ऐसा सरकार है जो गोबर खरीदी योजना शुभारम्भ किया है। मुखयमंत्री जी किसान पुत्र है किसानों की हित सोचते है। गौधन न्याय योजना, नरवा गरुवा घुरूवा बारी योजना महत्वपूर्ण योजना है। किसानों के लिए वरदान साबित होगा साथ ही साथ पशुपालकों के लिए भी इससे दोहरा लाभ प्राप्त हो सकेगा। इससे किसानों और पशुपालकों स्वसहायता समूहों की आर्थिक स्थिति में बेहतरी के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलेगा।
सभी गौठान को अपना समझे और इसका संरक्षण संवर्घन में योगदान निभावें। महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विद्यावती सिदार ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की सराहना करते पशुपालको व महिला स्व सहायता समूह को लाभ लेने की बात कही गई।आरएसएस कार्यकर्ता व अधिवक्ता राजकुमार डनसेना ने कहाकि हम गाय के संरक्षण संवर्धन में सरकार का सहयोग करेंगे।गाय से आय की वृद्धि होगी।
गाय की मल मूत्र दूध जीवन के लिये बहुपयोगी है।गोबर जैविक खाद से खेती को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। तमनार गौठान समिति अध्यक्ष मुकुंदमुरारी पटनायक ने बताया कि पशुपालको का पंजीयन कर हितग्राही खाता बुक प्रदाय किया जा रहा है। गोबर बेचने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।पंजीयन के पश्चात ही वे गोबर गौठान समिति को बेच सकेंगे।गौठान द्वारा खरीदे गए गोबर के पैसे सीधे खाते में डाले जाएंगे।
तमनार गौठान परिसर में सैकड़ो आम,नींबू, अमरूद, फलदार व छायादार पौधरोपण किया गया।कृषि विभाग द्वारा अरहर मिनी किट 8 किलो स्व सहायता समूह को प्रदाय किया गया।पशुपालन विभाग द्वारा 8 पशुपालको को मिनरल मिक्चर पैकेट एवं शिविर लगाकर पशुओ का जांच उपचार कर दवाइयां वितरण किया गया। सरपंच सुश्री गुलापी सिदार द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियो विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

