शिवडोंगरी पहाड़ पड़ीगांव,तमनार में स्वामी नरेंद्र देव जी ने कराया योगाभ्यास

शिवडोंगरी पहाड़ पड़ीगांव,तमनार में स्वामी नरेंद्र देव जी ने कराया योगाभ्यास
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल ग्राम पाड़ीगांव,तहसील तमनार,जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के शिव डोंगरी पहाड़ मंदिर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे पूज्य स्वामी नरेंद्रदेव जी द्वारा योगाभ्यास कराया गया ,जहां पाड़ीगांव के ही नहीं आसपास की गांव एवं तमनार से आए हुए योगियों को प्रकृति की योग में शांतिपूर्ण वातावरण में आसान,प्राणायाम ध्यान कराया गया ।

सभी योगनिष्ठ भाई बहन ध्यान व योग में इतने तल्लीन थे की बारिश में भी निरंतर योगाभ्यास करते रहे ।

स्वामीजी ने कहा कि आज कल की भागा दौड़ी माहोल में प्रत्येक व्यक्ति को 5 से 10 मिनट ध्यान जरूर लगाना चाहिए ,जिससे मन,मस्तिष्क तारो ताजा हो ताकि आप अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ सके,इस तरह पाड़ीगांव के शिव डोंगरी पहाड़ मंदिर में उपस्थित सभी भाई बहनों ने प्रतिदिन ध्यान करने का संकल्प लिया ।
स्वामीजी के सानिध्य में हो रहे योग प्रशिक्षण में राज्य सोशल मीडिया प्रभारी ,छत्तीसगढ़ व रायगढ़ जिला जिला प्रभारी ,महिला पतंजलि योग समिति श्रीमती गीतांजलि पटनायक,रायगढ़ जिला संगठन मंत्री श्रीमती दमयंती गजरे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री पुष्पा पटनायक,नंदिनी गड़तिया – महामंत्री, नियाली पटनायक – योग शिक्षिका,अंजना चौहान- योग शिक्षिका, कस्तूरी प्रधान – योग शिक्षिका ,तहसील प्रभारी सदानंद पटनायक,रमेश साव,टिकेश्वर जी ,जागेश्वर बेहेरा, एस कुमार,मेघनाद चौहान,पटेल जी,यादव जी, डॉ कुशवाह उपस्थित थे ।


