भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली की बैठक कसडोल में 300 नए मतदाताओं को सम्मान करने का लिया गया निर्णय

भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली की बैठक कसडोल में 300 नए मतदाताओं को सम्मान करने का लिया गया निर्णय
तमनार @ संदेशा 24
भाजपा मंडल तमनार एवं रोडोपाली मंडल की संयुक्त बैठक दिनांक 23.09.2022 को घटोरिया मंदिर कसडोल में रखी गई थी जिसमे लगभग 300 नए मतदाताओं को सम्मान कर पार्टी में प्रवेश दिलाने के विषय में चर्चा की गई ।
कार्यक्रम 29 सितंबर 2022 को किया जाएगा जिसमे रायगढ़ सांसद गोमती साय जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी जी, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में 300 से अधिक नए मतदाताओं को सम्मानित कर पार्टी में प्रवेश दिलाई जाएगी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष तमनार जतिन्द्र कुमार साव,मंडल अध्यक्ष रोडोपाली बंशीधर चौधरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,रमेश बेहरा,गिरिजाशंकर पटेल,राजेश बेहरा,स्वरूप पटनायक,महेश भोय,अमल साय राठिया,डीडीसी प्रतिनिधि बसंत राठिया,डीडीसी प्रतिनिधि दुर्गेश राठिया,अशोक पटेल,संजय पटनायक,राम पटनायक,महेश उरांव अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


