तमनार
माँ बंजारी धाम में नवपदस्थ एसडीएम रोहित सिंह ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद, @ पूजन दर्शन,दीप गृह,भण्डारा व्यवस्थाओ का लिया जायजा

माँ बंजारी धाम में नवपदस्थ एसडीएम रोहित सिंह ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद,
@ पूजन दर्शन,दीप गृह,भण्डारा व्यवस्थाओ का लिया जायजा
तमनार@ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 30.9.2022
रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व पंचमी दिवस नवपदस्थ एसडीएम घरघोड़ा रोहित कुमार सिंह ने माँ बंजारी के चरणों मे माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने,पूजा मण्डप, मनोकामना दीप गृह में परिक्रमा कर मन्दिर समिति द्वारा पूजन दर्शन,प्रसाद भण्डाराअन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने माता का दर्शन पूजन, प्रसाद वितरण बेहतर व्यवस्था से गदगद होते हुए मन्दिर समिति सदस्य कार्यकर्ताओ को बधाई दिए।

सर्वप्रथम नवपदस्थ एसडीएम सिंह ने मॉ बंजारी देवी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार समाज व क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि हेतु प्रार्थना कर आशीर्वचन लिए। मन्दिर समिति द्वारा मन्दिर की इतिहास मान्यता,दीप प्रज्वलन,भारत मानचित्र युक्त जलाशय में रंगीन मछलियों व कलाकृति नवनिर्माण,पूजन हवन,भण्डारा प्रसाद वितरण अन्य संबंध में बताया गया।मन्दिर समिति पुजारी कार्यकर्ताओ द्वारा चुनरी ओढाकर अभिनन्दन किया गया उन्होंने कहाकि माँ बंजारी देवी की आशीर्वाद से विभिन्न व्यस्थाओं का निर्विघ्नं व बेहतर करने हरसंभव प्रयास की जाएगी


