अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डिगेश पटेल का स्थानांतरण रोकने सरपंच संघ तमनार ने सौपा ज्ञापन

अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डिगेश पटेल का स्थानांतरण रोकने सरपंच संघ तमनार ने सौपा ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 30.9.2022
अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डीगेश पटेल तीन माह पहले पदस्थ होकर आम जनता के दिलों में ऐसी बनाई कि जैसे ही लोगों को पता चला कि उनका स्थानांतरण घरघोडा से धरमजयगढ़ हों गया। जनप्रतिनिधि गण,आम जन विधायक से पहले बात किया इसके बाद गांव गांव बैठकर निर्णय लिया गया कि 30.09.2022 को स्थानांतरण के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण निरस्त करने ज्ञापन सौपा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डीगेश पटेल जो कि विगत तीन माह पहले ही अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा के पद पर पदस्थ हुए और अपने सरल स्वभाव के साथ साथ समुदाय के सड़क समस्या अन्तिम व्यक्ति की राशन पेंशन पेयजल वन अधिकार समस्यायों को सुना और समस्या का समाधान ईमानदारी से करने के कारण घरघोडा अनुभाग की आम जनता डीगेश पटेल अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा के कार्य करने की शैली से तमनार के पूर्व के राजस्व

एवं सामुदायिक वन संसाधन मान्यता अधिकार अधिनियम के लंबित मामलों के निपटारे, भूमि अधिग्रहण के मामले के साथ अनुसूचित क्षेत्र के पेसा कानून के संचालन दिशा में एक मजबूती कम समय में प्रभावी रूप किया जा रहा है डीगेश पटेल अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा के पद पर यथावत रहने दिया जाने हेतु कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है।सरपंच जानकी राठिया
ग्राम पंचायत समकेरा,सुनीति भगत सरपंच सारसमाल,लक्ष्मीन सिदार
संरपच गदग़ांव,घुराउ राठिया सरपंच कचकोबा अन्य सरपंच जनप्रतिनिधी गण,बड़ी संख्या वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं की उपस्थिति रही।


