अघरिया समाज तमनार ने समाजसेवी अंकुर गौटिया को वृद्धजन दिवस पर किया सम्मानित

अघरिया समाज तमनार ने समाजसेवी अंकुर गौटिया को वृद्धजन दिवस पर किया सम्मानित
तमनार @ संदेशा 24
1अक्टूबर 2022 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा माँ बंजारी धाम तराईमाल में 87 वर्षीय समाजसेवी भूमिदानी अंकुर गौटिया जी का पुष्पहार,श्रीफल शॉल से सम्मानित कर मॉ बंजारी परिसर में सुगंधित पौधरोपण किया गया।

अखिल भारतीयअघरिया समाज क्षेत्र तमनार के अध्यक्ष दुर्योधन पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दर्जनों वरिष्ठ नागरिक वृद्धजनों का श्रीफल शॉल से सम्मानित किया गया।

माँ बंजारी धाम के भूदान दाता अंकुर गौटिया जी तन मन धन से समर्पित होकर माँ बंजारी धाम के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। इन्होंने मॉ बंजारी धाम तराईमाल के साथ हाई स्कूल हेतु भूमि दान पुण्य का कार्य करते विभिन्न धार्मिक सामाजिक कार्यो में सराहनीय योगदान दिया है।

मॉ बंजारी देवी से इनकी निरोगमय दीर्धायु जीवन की मंगल कामनाएं करते श्रीफल शॉल से सम्मानित कर आशीर्वाद लिया गया। सम्मान कार्यक्रम में अंकुर गौटिया, यज्ञचार्य पण्डित किशोर पाणिग्रही, दुर्योधन पटेल अध्यक्ष,दुलेंद्र पटेल महासचिव,त्रिलोचन चौधरी संगठन सचिव,रामकुमार पटेल सहसचिव,घासीराम पटेल,टिकेंद्र पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


