गांधी जयंती पर 12 वां कोयला सत्याग्रह का आयोजन उरबा में हजारो लोग हुए शामिल

गांधी जयंती पर 12 वां कोयला सत्याग्रह का आयोजन उरबा में हजारो लोग हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
2 अक्टूबर गांधी जयंती पर 12 वां कोयला सत्याग्रह का आयोजन कोयला प्रभावित क्षेत्र तमनार,खान खनिज और लोग,जन चेतना,सरपंच संघ तमनार द्वारा ग्राम उरबा पेलमा में हजारो सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

सर्वप्रथम भारतमाता,महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के पूजा अर्चना कर 12 वा कोयला सत्याग्रह का आयोजन विकास खंड तमनार के ग्राम पंचायत उरबा पेलमा में भारत के संविधान के उद्देश्य का पाठन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

प्राकृतिक संसाधन जल जंगल और जमीन में सामुदायिक हक को लेकर आयोजन किया गया जिसमें तमनार ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायत छत्तीसगढ़,झारखंड उड़ीसा आंध्रप्रदेश जहां अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा रायगढ़ अम्बिकापुर के साथ साथ तमनार घरघोडा धरमजयगढ़ पुसौर के के ग्रामीण कोयला सत्याग्रह में हजारों की संख्या ग्रामीणजन शामिल हुए।


