आदर्श गौठान तमनार में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्यक्रम का भूमिपूजन कर किया गया शुभारम्भ

आदर्श गौठान तमनार में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्यक्रम का भूमिपूजन कर किया गया शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल
आज दिनांक 02.10.2022 को आदर्श गौठान तमनार में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क RIPA’ कार्यक्रम की भूमिपूजन करके शुरुआत की गई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की पूजा अर्चना कर जयंती मनाया गया।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक है। इसी के साथ पशुधन विकास विभाग की तरफ से पशुओं मे फैलने काले संक्रामक बीमारी खुरहा एवं चपका (FBD) टीकाकरण भी प्रारंभ किया गया जिसे मुख्य कार्यपालन अधिकारी तमनार, बीडीसी ममता साव, सरपंच गुलापी सिदार एवं गोठान अध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक द्वारा हरी झंडी दिखाया गया। गया एवं पशु विभाग द्वारा गांव गांव में जानवरों के इलाज के संबंध में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साथ साथ गौठान में पशुओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले औराईमुड़ा गौठान के उत्कृष्ट चरवाहा को मानदेय राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग की तरफ से डॉ. जे. एल,कुशवाहा, डॉ. बी. पी. सिदार,. ए.के. चौधरी, जी. एस. ठाकुर ए. एन. पटेल, ए. के.चौबे, आर. डी.चौहान,अन्य गणमान्य नागरिक, महिला समूह,पशुपालको एवं कर्मचारी अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।


