मॉ मानकेश्वरी देवी मंदिर की ताला खुलवाने हेतु करमागढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा थाना प्रभारी व तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन

मॉ मानकेश्वरी देवी मंदिर की ताला खुलवाने हेतु करमागढ़ क्षेत्रवासियों द्वारा थाना प्रभारी व तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के प्रसिद्ध मॉ मानकेश्वरी देवी मंदिर करमागढ़ के तालाबंदी को खुलवाने हेतु सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा थाना प्रभारी व तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया है।

ग्राम करमागढ़ में मानकेश्वरी देवी का मंदिर स्थित है। सुधा एवं गौरी दोनों के पिता भागीरथी के नाम की भूमि पर मानकेश्वरी देवी मंदिर स्थित है। मानकेश्वरी देवी का पूजा अर्चना परपंरा से ग्रामवासी एवं आस पास के ग्रामीण जन करते आ रहे हैं। सदैव से उक्त मंदिर इस क्षेत्र के सर्वजन के आस्था का केन्द्र है। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) के दिन विशेष पूजा अर्चना का दिन रहता है।

जहाँ प्रतिवर्ष मेला लगता है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष दिनाँक 09.10.2022 के दिन रविवार को पूजा अर्चना होना तय था, किन्तु राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुश्री उर्वशी देवी, करमागढ़ बैगा बीरबल सिदार एवं कुमारी मनीषा सिदार के साथ एक राय होकर मंदिर में ताला लगा दिये हैं।

जिसके कारण रख रखाव रंगरोगन सभी प्रभावित हो गया है। मंदिर के रंगाई पोताई करने पर विषयांकित व्यक्तिगण आपत्ति किये। एवं उक्त मंदिर को विषयांकित व्यक्तिगण हमारा हैं, हमारा भूमि है, हमारा देवी देवता है, हमारा मंदिर है ऐसा बोल रहे हैं विषयांकित व्यक्तिगण के कार्य से तनाव स्थिति निर्मित हो रहा है। जिससे किसी भी समय शांति भंग होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में मंदिर सर्वजन हेतु पूजा अर्चना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने थाना प्रभारी व तहसीलदार को आवेदन दिया गया है।

