भाजपा द्वारा घरघोडा से रायगढ़ शंखनाद पदयात्रा का शुभारंभ में पूर्व मंत्री सहित मंडल तमनार रोडोपाली के सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल

भाजपा द्वारा घरघोडा से रायगढ़ शंखनाद पदयात्रा का शुभारंभ में पूर्व मंत्री सहित मंडल तमनार रोडोपाली के सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेंद्र पटेल
तमनार भाजपा द्वारा शंखनाद परिवर्तन के लिए भृष्ट भूपेश सरकार के खिलाफ 8 -10 अक्टूबर घरघोड़ा से रायगढ़ तक पदयात्रा एवं कलेक्ट्रेड का घेराव गायत्री मन्दिर घरघोड़ा से शुभारंभ किया गया।

पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक सुनीति राठिया,मंडल अध्यक्ष द्वय जतिन्द्र कुमार साव बंशीधर चौधरी सहित तमनार रोडोपाली मण्डल के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायगढ़ सांसद गोमती साय , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री युवा आइकन ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ,भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला,सतीशचन्द बेहरा,अरुण धर दीवान,अन्य भाजपा प्रदेश जिला व मंडलो के पदाधिकारी कार्यकर्तागणो के साथ हजारो ग्रामीणजन शामिल है पदयात्रा 8 अक्टूबर को गायत्री मन्दिर घरघोड़ा से चुहकीमार,भालुमार,अमलीडीह,सामारुमा,पूंजीपथरा होते हुए मॉ बंजारी धाम तराईमाल में विश्राम की जाएगी।


