अभा अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा ओबीसी पंजीयन हेतु सामाजिक भवन तमनार में आवश्यक बैठक सम्पन्न

अभा अघरिया समाज क्षेत्र तमनार द्वारा ओबीसी पंजीयन हेतु सामाजिक भवन तमनार में आवश्यक बैठक सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेंद्र पटेल 13.10.2022
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का क्षेत्रीय कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को समय दोपहर 4 बजे सामाजिक भवन तमनार में ओबीसी सदस्यों के पंजीयन,सामाजिक भवन नवनिर्माण अन्य विषयों पर दुर्योधन पटेल की अध्यक्षता में चर्चा परिचर्चा किया गया। सामाजिक बन्धुओ द्वारा ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर छुटे हुए परिवार के सदस्यों की दिनांक 17.10.2022 तक पंजीयन कराने आग्रह किया गया।

ओबीसी पंजीयन के सम्बंध में सेवानिवृत्त न्यायाधीश छवि लाल पटेल द्वारा मोबाइल के माध्यम से विस्तृत जानकारी बताया गया।क्षेत्रीय दुर्योधन पटेल ने समस्त ग्रामाध्यक्ष व परिक्षेत्राध्यक्ष एवं सामाजिक बन्धुओ को ओबीसी पंजीयन ग्राम सचिव से संपर्क कर अविलंब कराने आग्रह किया गया है।बैठक में
दुर्योधन पटेल अध्यक्ष,केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश चौधरी,कोषाध्यक्ष धनी राम चौधरी,उपाध्यक्ष ईश्वर नायक,महासचिव दुलेंद्र पटेल, सचिव हेमलाल पटेल, संगठन सचिव त्रिलोचन चौधरी,समाज सेवी किंकर प्रसाद चौधरी,परिक्षेत्राध्यक्ष अश्वनी चौधरी,रतन पटेल,नेहरू पटेल,गोवर्धन पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


