माँ वनदेवी सांप खण्डिन मंदिर में बिखरी काव्य पुष्प भीगते हुए श्रोता सुनते रहे कवि सम्मेलन

माँ वनदेवी सांप खण्डिन मंदिर में बिखरी काव्य पुष्प भीगते हुए श्रोता सुनते रहे कवि सम्मेलन
तमनार @ संदेशा 24 छत्तीसगढ़ ओडिसा सीमा पर स्थित ग्राम सकरबोगा के वनांचल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध वनदेवी सांप खंडिन माता के दिव्य मंदिर प्रांगण में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित की गई , जहां हजारों की संख्या मे उपस्थित श्रोताओं के बीच जाने माने हास्य कवि शरद यादव ‘अक्स’ के संचालन में साहित्यकार कवि अमित दुबे,अरविंद सोनी ‘सार्थक’,अजय पटनायक ‘मयंक’,तेजराम नायक,गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’,सुखदेव राठिया,इंदु साहू, केशिका साहू,नेहा ठेठवार,और स्थानीय कवियों ने अपने काव्य फुहारों से सबको भीगा दिया ।
कवि सम्मेलन के बीच एक वाकया यह था की झमाझम बारिश में भी श्रोता तन्मयता से सुनते रहे । देर तक चले इस यादगार कार्यक्रम अपने पराकाष्ठा तक तब पहुंचा जब श्रोतागण मंच पर थिरकने लगे और साहित्यकारों को भी नचाकर इस पल को यादगार बना दिया।इस कार्यक्रम की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम के अंत में आगामी कार्यक्रम के आश्वासन के साथ सभी साहित्यकारों को मोमेंटो श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित किया गया ।

