जेपीएल हॉस्टल परिसर में दिखी ठहाको की गूंज..देर रात्रि तक कवि सम्मेलन में डूबे रहे श्रोता

जेपीएल हॉस्टल परिसर में दिखी ठहाको की गूंज..देर रात्रि तक कवि सम्मेलन में डूबे रहे श्रोता
तमनार @संदेशा 24
जिंदल पावर लिमिटेड तमनार हॉस्टल परिसर में विगत दिनों भव्य कवि सम्मेलन आयोजित की गई , जहां सैकड़ों श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
बिलासपुर के जाने-माने साहित्यकार शरद यादव ‘अक्स’ के बेहतरीन संचालन व तेजराम नायक,अजय पटनायक ‘मयंक’,गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’,सुखदेव राठिया,हरेंद्र डनसेना,इंदु साहू, केशिका साहू,नेहा ठेठवार,और प्रशांत शर्मा जैसे उत्कृष्ट कवियों के काव्य पाठ ने अपने हास्य,ओज और गीतों से परिसर को सराबोर कर दिया।
सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया जी के अध्यक्षता में हुए इस कवि सम्मेलन में श्रोता गण देर रात्रि तक तन्मयता से सुनते रहे । बिलासपुर सीपत से आए हास्य बम शरद यादव अक्स के संचालन व काव्य पाठ ने कार्यक्रम की सफलता को अंतिम पराकाष्ठा तक पहुंचाया ।
प्रथम बार हुए इस कार्यक्रम की सभी ने खूब प्रशंसा की कार्यक्रम के अंत में आगामी कार्यक्रम के आश्वासन के साथ सभी साहित्यकारों को मोमेंटो श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित किया गया ।

