हाई स्कूल तमनार छात्रों ने तुर्री बाग देवगांव में किया पौधरोपण

हाई स्कूल तमनार के छात्रों ने तुर्री बाग देवगांव में किया पौधरोपण
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल) 14.10.2022केलो आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार के ग्राम देवगांव स्थित तुर्री बाग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार के विद्यार्थियों द्वारा वन विभाग तमनार से सहयोग से सैकड़ो नीम जामुन बेहरा आंवला सहित फलदार छायादार पौधरोपण किया गया।
पौधारोपण के बाद झमाझम बारिश में सभी भीगते हुए मनोरम दृश्य का आनंद उठाया।पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधरोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्पित हुए।
ग्राम देवगांव वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू जी,राजेश पटनायक गुरुजी, धरमवीर साव गुरुजी व छात्र छात्राओ द्वारा वन के देवी देवताओं को श्रीफल अगरबत्ती से पूजा अर्चना कर आवंला का पहला पेड़ लगाकर शुभारंभ किय।शासकीय हाई स्कूल तमनार के विद्यार्थियों द्वारा सैकड़ो फलदार छायादार लगाया गया एवं संरक्षण संवर्धन प्रयास समिति द्वारा किया जाएगा।

