तमनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पर्व, पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न @ 250 से अधिक गणवेश धारी स्वयंसेवक हुए शामिल

तमनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पर्व, पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न
@ 250 से अधिक गणवेश धारी स्वयंसेवक हुए शामिल
तमनार @ संदेशाब24 @दुलेंद्र पटेल 16.10.2022
तमनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम दिनांक 16.10.2022 रविवार
को राकेश वैष्णव जी भागवताचार्य मुख्य अतिथि,
मुख्य वक्ता डॉ राजकुमार भारद्वाज जी विभाग प्रचारक,विभाग संघ चालक विजय शंकर पटनायक जी, जिला संघ चालक प्रेमानन्द सिदार जी अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में 250 से अधिक गणवेश धारी स्वयसेवकों का पथ संचलन सम्पन्न हुआ।

स्वयंसेवकों के द्वारा सुभाषित,अमृतवचन एवं गीत पश्चात् उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ उसके बाद मुख्य वक्ता जी के द्वारा उनका बौद्धिक प्राप्त हुआ जिसमें उनके द्वारा संघ के स्थापना से लेकर आज तक की सामाजिक स्थिति तथा संघर्षों के बारे में बताये। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ को जाति समाज से ऊपर उठकर भारत देश को परम बैभव में पहुंचाने के लिए संघ के तंत्र रूपी शाखा, मन्त्र रूपी प्रार्थना तथा यन्त्र रूपी मर्म से कार्य करने के लिए प्रेरित किये।


