सराईपाली में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खो-खो साथ लोकनृत्य की रही धूम

सराईपाली में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खो-खो साथ लोकनृत्य की रही धूम
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के केलो व कुरकुट नदी खड्गधारिणी माँ के गोद मे बसे ग्राम सराईपाली में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद में 9 ग्राम पंचायत सराईपाली, तराईमाल,बड़गांव, सामारूमा,भुईकुर्री, जीवरी,डारआमा,गदग़ांवराबो पंचायत के खिलाड़ी शामिल हुए।

सभी 9 ग्राम पंचायत के युवा महिला पुरुषों में भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता 3 वर्ग मे 18 वर्ष के नीचे ,18 से 40 वर्ष के बीच में और 40 वर्ष के ऊपर महिला,पुरुष हेतु 14 विधाओं का खेल शामिल किया गया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार तीज त्योहारों के साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देनें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत पुरे प्रदेश में 6 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुकी है 6 से 11अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा खेल का आयोजन किया गया जो पांच चरणों से गुजर कर राज्य स्तर तक पहुंचेगी। छठे चरण में प्रदेश स्तर पर महा मुकाबला होगा, जिसका दूसरा चरण जोन स्तर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ,जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विद्यावती कुंजबिहारी सिदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष माणिक पटनायक, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष,सचिव,सदस्यगण,बीडीसी,पंचायत के सरपंच,पंच एवं सचिव,अधिकारी कर्मचारी गण,स्कूली छात्र छात्राओं एवं सैकड़ो ग्रामीण खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।


