तमनार में जिला ट्रेलर कल्याण संघ का बैठक सम्पन्न ? ट्रांसपोर्टरों की समस्या सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 19 अक्टूबर को होगी बैठक

तमनार में जिला ट्रेलर कल्याण संघ का बैठक सम्पन्न
? ट्रांसपोर्टरों की समस्या सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 19 अक्टूबर को होगी बैठक
तमनार@ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
जिला ट्रेलर कल्याण संघ रायगढ़ का बैठक साहू सदन तमनार में 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार को रखी गई जिसमे स्थानीय ट्रेलर मालिको ने समान भाड़ा समान लोडिंग हेतु चर्चा परिचर्चा कर एकजुट होकर अपनी अपनी बात रखी गई।

वहीं तमनार क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों की समस्या सम्बन्ध में 19 अक्टूबर 2022 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है जिसमे जेपीएल तमनार से डीके भार्गव,ट्रांसपोर्टर रायगढ़ अनूप बंसल,ट्रांसपोर्टर रायगढ़ घनश्याम डालमिया, अध्यक्ष जिला ट्रेलर कल्याण संघ रायगढ़ दयानन्द पटनायक,अध्यक्ष जिला ट्रेलर कल्याण संघ इकाई तमनार त्रिलोचन पटनायक,बिलाईमुंडा सुंदरगढ़ ओडिसा गोपाल प्रधान अन्य की उपस्थिति में 19 अक्टूबर 2022 बुधवार समय दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर समान भाड़ा समान लोडिंग हेतु ओडिशा नंबर की गाड़ियों का छत्तीसगढ़ में प्रवेश बंद अपने पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 14 .10.2022 शुक्रवार सुबह 10 बजे से तमनार टपरिया बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में उड़ीसा नंबर की गाड़ियों को छत्तीसगढ़ में प्रवेश से रोक गया।पुलिस प्रशासन व स्थानीय विधायक के समझाइस के बाद हड़ताल को स्थगित किया गया था।


