आमगांव के गौटिया बनमाली सिदार के निधन पर विधायक चक्रधर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

आमगांव के गौटिया बनमाली सिदार के निधन पर विधायक चक्रधर सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 25.10.2022 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम आमगांव के गौटिया समाजसेवी बनमाली सिदार जी के निधन से चहुँओर शोक की लहर है। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार,मुकुंदमुरारी पटनायक,कैलाश गुप्ता,बिहारी लाल पटेल,ओमसागर पटेल,शांति यादव,कमल पटेल,रूपेश पटेल,प्रफुल्ल गुप्ता जयदयाल बेहरा,जगन्नाथ सिदार सरपंच सहित सैकड़ों लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। गौटिया बनमाली सिदार जी 88 वर्ष की अवस्था में दिनांक 24 अक्टूबर को संध्याकाल में इस नश्वर संसार को छोड़ कर ब्रम्हलीन हो गए। 25 अक्टूबर को शवयात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम आमगांव के गौटिया बनमाली सिदार जी ने पुत्र सुरेंद्र सिंह सिदार जी वनोपज संघ जिला अध्यक्ष,पुत्री नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर भगवान,बुढ़ा देव के श्रीचरणों में चले गए ,आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
केलो बनांचल के तहसील तमनार के ग्राम आमगांव गौटिया थे। तन मन धन से समर्पित होकर समाज सेवा करते थे। आमगांव में दुःखद निधन की खबर लगते ही चंहुओर शोक की लहर है। सामाजिक रीति रिवाज के साथ सैकड़ो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजनों की उपस्थिति मे आमगांव में शव यात्रा निकालकर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।दुःखद निधन पर गोंड समाज,कांग्रेस पार्टी,गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ो लोगो ने अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस अकस्मात आये दुःख को सहन कर शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

