सार्वजनिक काली पूजन महोत्सव महलोई में विधायक चक्रधर सिंह के आतिथ्य में भव्य सम्पन्न,नाटक में प्रथम मुनुन्द द्वितीय भुईयापाली,तृतीय रहा पोरडा

सार्वजनिक काली पूजन महोत्सव महलोई में विधायक चक्रधर सिंह के आतिथ्य में भव्य सम्पन्न,नाटक में प्रथम मुनुन्द द्वितीय भुईयापाली,तृतीय रहा पोरडा तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 26.10.2022 सार्वजनिक काली पूजन महोत्सव महलोई (शांतिनगर फिटिंगपारा) में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह के मुख्य आतिथ्य में भव्य सम्पन्न हुआ।
विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने श्री काली मॉ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के सुख शांति समृद्धि सर्वांगीण विकास हेतु आशीर्वाद लिया।उन्होंने स्थानीय नाटक कलाकारो का उत्साहवर्धन किया।
दिनांक 21.10.2022 शुक्रवार कलशयात्रा, 22.10.2022 शनिवार हवन-पूजन, सत्यनारायण पूजा,दिनांक 23.10. 2022 रविवार गायत्री महायज्ञ, दिनांक 24.10.2022, सोमवार नव कन्या भोज, रात्रि जसगीत माता सेवा,दिनांक 25.10.2022, मंगलवार हवन-पूजन, रात्रिकालीन नाटक प्रतियोगिता,दिनांक 26.10:2022,बुधवार पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण एवं नाटक प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। मुनुन्द को प्रथम पुरुस्कार 31000/ भुईयापाली द्वितीय पुरस्कार 21000/ पोरडा तृतीय पुरस्कार 15000/ प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक चक्रधरसिंह,कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल,मुकुन्द मुरारी पटनायक,बबलू साहू,माणिकचन्द पटनायक,सुरेंद्र सिंह सिदार,गुलापी सिदार,सम्पति सिदार,विद्यावती सिदार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,भाजपा जिलामहामंत्री सतीश चन्द बेहरा,मंडलाध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,डीडीसी सहोद्रा दुर्गेश राठिया,जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया,रमेश बेहरा,कैलाश पटनायक,जानकी राठिया,राम पटनायक,भाजयुमो अध्यक्ष पितेश बेहरा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

