क्रिकेट प्रतियोगिता बनाई का डीडीसी रोहणी बसंत राठिया ने किया शुभारम्भ

क्रिकेट प्रतियोगिता बनाई का डीडीसी रोहणी बसंत राठिया ने किया शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 26.10.2022
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के अंतिम छोर में बसा ग्राम बनाई में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्टूबर को डीडीसी रोहणी बसंत राठिया जी के मुख्य आतिथ्य में बीडीसी बसंती राठिया,सरपंच राठिया अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासी बनाई,विशेष सहयोग जिंदल पॉवर लिमिटेड,अदाणी फाउंडेशन ढ़ोलनारा,राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा किया जा रहा है।
सर्वप्रथम मैदान बेट,बाल एवं स्टम्प का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया गया। ओपनिंग मैच भालुमार विरुद्घ अमलीडीह खेला गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बाइस हजार दो सौ बाइस रुपये व ट्रॉफ़ी
द्वितीय पुरुस्कार ग्यारह हजार एक सो ग्यारह रुपये व तृतीय पुरुस्कार सात हजार सात सौ सत्तर रुपये ट्रॉफी, चतुर्थ पुरुस्कार पांच हजार पांच सौ पचपन रुपये ट्रॉफी,मेन ऑफ दी मैच,मेंन ऑफ दी सीरीज एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। मुख्य अतिथि डीडीसी रोहणी राठिया द्वारा सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शुभारम्भ मैच में जनप्रतिनिधि गण,ग्राम के वरिष्ठ नागरिक,आयोजन समिति सदस्य गण,खेलप्रेमियों एवं सैकड़ो ग्रामीजनो की उपस्थिति रही।


