ग्राम मुडागांव में सामुदायिक वन प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

ग्राम मुडागांव में सामुदायिक वन प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजनतमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल रायगढ़ जिलें के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम मुडागांव में जन चेतना रायगढ़ द्वारा दिनांक 27/10/2022 को सामुदायिक वन प्रवंधन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जहां अव तक सामुदायिक वन अधिकार मिल चुका है वहां सामुदायिक वन प्रवधंन समिति का गठन कर जल जंगल जमीन का देख रेख करना वृक्षारोपण करना वन कटाई पर रोक लगाना के मुददे पर चर्चा परिचर्चा किया गया साथ ही गांव में शराबबंदी पर महिलाओं ने अपनी बात रखी जिसमें गांव के सभी लोग सहमति देते हुए महिलाओं को सहयोग करने की बात कही।
प्रशिक्षण कार्यशाला में शिव पटेल भोजमती राठिया जन चेतना रायगढ़ एवं मुडागांव के अमृत लाल भगत श्याम राठिया द्वारा 12 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें गांव के जनप्रतिनिधिगण, महिला समूह, वन सुरक्षा समिति युवा मंडल के सदस्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

