महाविद्यालय तमनार के समास्याओं को लेकर एबीवीपी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

महाविद्यालय तमनार के समास्याओं को लेकर एबीवीपी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापनतमनार@ संदेशा 24 # दुलेंद्र पटेल 28.10.2022अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई तमनार व सैकड़ो छात्र छात्राओं द्वारा शासकीय महाविद्यालय तमनार में हो रहे असुविधाओ विभिन्न समास्याओं को लेकर बाज बहादुर भगत एवं आशुतोष साव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार तमनार को ज्ञापन सौपा गया।
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार का एक मात्र महाविद्यालय जिसे प्रारंभ हुये 14 वर्ष बीत चुके हैं परन्तु अभी भी यह महाविद्यालय अपनी प्रारंभिक आवश्यकताओं से जुझ रही है।
चूंकि यह क्षेत्र का एक मात्र महाविद्यालय है जहां काफी दूर दूर से अध्ययन करने विद्यार्थी आते है इस प्रकार की असुविधाओं के कारण इन्हें काफी कठिनाइयाओं का सामना करना पड़ रहा है। जो कि निन्दनीय है।
महाविद्यालय में हो रही असुविधाओं में महाविद्यालय तमनार में भी स्नाकोत्तर की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल का निर्माण, शिक्षकों की कमी,पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी, महाविद्यालय की जमीन का नामांतरण एवं सीमांकन,प्रयोगशाला में प्रयोग सामग्री की कमी, कैटीन की व्यवस्था,रंग रोगन पोताई,बिजली कनेक्शन मुख्य बस्ती से हो।
इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया है। मांग पूरी ना होने की दशा में कुलपति निवास रायगढ़ छ.ग. का घेराव करना भी सुनिश्चित किया गया है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला इकाई से सौरव नामदेव,यमन दास एवं तमनार इकाई से संदीप गुप्ता, दीपक भगत, दीलीप गुप्ता, कोमल सिदार, गिरजाशंकर सिदार, खुशाल साव, प्रमोद चौहान, सूचि पटनायक, पूर्णिमा साव ,खिरोदानी चौहान दीपकमती पैंकरा, कविता बंजारा, राखी सिदार,विक्की पटेल,जमुना पटेल,पुष्पेंद्र सिदार, दुर्गेश राठिया, मदन किसान,रविंद्र प्रजा,मनीष निषाद,मोहन गुप्ता अन्य छात्र छात्राओं एबीवीपी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

