तराईमाल में छठ महापर्व श्रद्धा,भक्तिभाव हर्षोल्लास से मनाकर बांटा गया महाप्रसाद

तराईमाल में छठ महापर्व श्रद्धा,भक्तिभाव हर्षोल्लास से मनाकर बांटा गया महाप्रसाद
तमनार @संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल 31.10.2022
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के माँ बंजारी व केलो मैया के गोद मे बसे ग्राम तराईमाल में छठ महापर्व श्रद्धा,भक्तिभाव आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाकर गांव में महाप्रसाद बांटा गया। छठ महापर्व में पूरा तराईमाल गांव के बच्चे युवा नर नारी भक्तिभाव से उमड़ पड़ा एवं अर्घ्य देने के साथ ही व्रत धारियों द्वारा अपने व समस्त परिवार की सुख समृद्धि, सौहार्द्य की कामना की गई

एवं सम्पूर्ण भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा एवं भक्ति का अटूट चार दिवसीय महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। सम्पूर्ण भारतवर्ष के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने सूर्यदेव के जन्म के प्रतीक एवं प्रकृति की उपासना सूर्य के माध्यम से करते हुए आदित्य सूर्यदेव के उपकार से उऋण होने एवं उन्हें आभार व्यक्त करने के स्वरूप मनाया जाता है। पूर्वी भारत मुख्यतः बिहार में मनाया जाने वाला यह पर्व अब पूरे भारतवर्ष बल्कि विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। यह पर्व दीपावली के छठे दिन मनाया जाता है।

छठ पूजा में व्रती द्वारा निर्जला रहकर डुबते एवं उगते सूर्य की उपासना की जाती है।छठ महापर्व में ग्राम पंचायत तराईमाल व नलवा स्टील पॉवर लिमिटेड की सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में पंच राम मालाकार, घनश्याम मालाकार, श्याम मालाकर, पितरु मालाकर,तरुणीसेन मालाकार,सुनील मालाकार, ख़िरसागगर मालाकार, हरीश मालाकार,राजू गुप्ता ,श्रीकान्त प्रसाद ,करुणा मालाकार ,शिवराज चौहान, विमल किशोर, सुमन अग्रवाल, अमित मालाकार अन्य गणमान्य नागरिक व आयोजन समिति के सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा।


