ग्राम मिलुपारा के पास ट्रेलर चालक द्वारा बाईक चालक को कुचलने से मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस मौके पर पहुँची

ग्राम मिलुपारा के पास ट्रेलर चालक द्वारा बाईक चालक को कुचलने से मौके पर ही मौत,तमनार पुलिस मौके पर पहुँची
तमनार @ संदेशा 24
थाना तमनार अंतर्गत ग्राम मिलुपारा में दिनांक 31.10.2022 शाम को ट्रेलर वाहन के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक चालक को कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।

ग्राम मिलुपारा के पास कोयला परिवहन ट्रेलर क्र cg 13 AF 5610 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर सोल्ड बाइक चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मारते कुचल दिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गया।

ट्रेलर चालक वही वाहन को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि मिलुपारा तमनार रायगढ़ सड़क जर्जर खस्ताहाल होने के साथ ही कोयला ट्रेलर वाहन चालको की तेज रफ्तार वाहन चलाने से दुर्घटनाएं घट रही है।

ट्रेलर चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था बाइक चालक युवक ड्यूटी से घर ग्राम कोड़केल जा रहा था वही तमनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की जा रही है। बाईक चालक का नाम मृतक का नाम कृष्णा पिता साध राम भूइहर उम्र 21 वर्ष ग्राम केडकेल थाना तमनार बताया जा रहा है।


