सेक्टर स्तरीय पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में तमनार महाविद्यालय बना विजेता

सेक्टर स्तरीय पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में तमनार महाविद्यालय बना विजेता
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ में दिनांक 09.11.2022 को आयोजित सेक्टर स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में रायगढ़ सेक्टर में तमनार महाविद्यालय शीर्ष स्थान पर विजेता रहा।

शासकीय महाविद्यालय तमनार ने शुरू के तीन मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनायी। सेमीफाइनल में तमनार महाविद्यालय ने भंवरसिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उसका मुक़ाबला पिछली बार की विजेता टीम अग्रणी महाविद्यालय के जी कॉलेज रायगढ़ से हुआ। तमनार महाविद्यालय ने फाइनल मैच में शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा और केजी कॉलेज को आसानी से पराजित करते हुए पहली बार पुरुष कबड्डी की ट्रॉफी अपने नाम की। शासकीय महाविद्यालय तमनार के प्राचार्य डॉ पी.एम. दाश सर टीम के कोच व मैनेजर कमल यशवंत सिन्हा एवं महाविद्यालय परिवार ने अपने टीम के सभी खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी है।

