शा.उ.मा.विद्यालय उरबा में काव्य कलश सम्मान सह साहित्यिक सम्मेलन सम्पन्न @ 150 प्रतिभागियो को सम्मान पत्र सह स्मृति चिन्ह से सम्मानित

शा.उ.मा.विद्यालय उरबा में काव्य कलश सम्मान सह साहित्यिक सम्मेलन सम्पन्न @ 150 प्रतिभागियो को सम्मान पत्र सह स्मृति चिन्ह से सम्मानित
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया, विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में सतत क्रियाशील रहती है। मंच के बैनर तले विभिन्न शिक्षाप्रद आयोजान एवं गतिविधियों की लगातार श्रृंखला चलती है।

इसी कड़ी में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके प्रतिभागियों को क्रमशः पुरस्कृत करने का सिलसिला अनवरत जारी है।
विगत दिवस सुदूर कोयलांचल ग्राम उरबा तमनार में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। शा.उ.मा.वि. उरबा के तत्वावधान में आयोजित साहित्य समागम, पालक बालक सम्मेलन सह पुरस्कार वितरण के दौरान काव्य कलश परिवार खरसिया को ससम्मान आमंत्रित किया गया था। जहां मंच के पदाधिकारियों, ग्राम वासियों एवं शालेय परिवार की उपस्थिति में हिंदी निबंध प्रतियोगिता के समस्त 150 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र तथा दीपिका नायक प्रथम, रेशम लाल राठिया सह सुमोती राठिया द्वितीय तथा प्रमिला राठिया सह रोशनी सिदार तृतीय को सम्मान पत्र सह स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
मंच के पदाधिकारियों का शालेय परिवार द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया और इस भागीरथ प्रयास के लिए मंच की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कवि सम्मेलन को विशेष प्राथमिकता दी गई। जिसमें काव्य कलश परिवार के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर जी ने हास्य व्यंग्य से सबको हंसाया,

संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता जी ने काव्य कलश के गतिविधियों से अवगत कराया, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता “प्रिया” जी ने शृंगार की कविताओं से सबके मन को मोह लिया, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे जी ने छत्तीसगढ़ की माटी का बखान करते हुए माहौल को नई ऊंचाइयां प्रदान की एवं सह सचिव सुखदेव सिंह “बनगिहा” राठिया जी ने अपने हास्यमयी अंदाज से सबको गुदगुदाया, कार्यक्रम का सफल व सरस संचालन बेदराम चौहान जी ने किया।


