तमनार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव अव्यवस्थाओ के साथ हुआ समापन, @ जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण नही हुए शामिल,प्रतिभागी हुए निराश..

तमनार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव अव्यवस्थाओ के साथ हुआ समापन, @ जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण नही हुए शामिल,प्रतिभागी हुए निराश..
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 16.11.2022
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत तमनार में छ ग शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय युवा महोत्सव हाई स्कूल मैदान तमनार में विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता 15 व 16 नवम्बर 2022 को किया गया।

युवा महोत्सव आयोजन हेतु निर्धारित विभिन्न विधाओं के संचालन,व्यवस्था सहित मूल्यांकन हेतु दायित्व सौपा गया था। जिसमे समस्त कार्यक्रम प्रभारी राजेश पटनायक के मार्गदर्शन में अनुज एक्का , शैलेद एक्का , देवदर्शन सिंह , कोमल,खेल विधाएँ बी . के . डनसेना , रजक , मधु मैत्री वीर सिंह,सांस्कृतिक में चतुर्भुज साव,जीपी रजक, सुरित निषाद मंच व्यवस्था बसंत साहू,तोष लाल पटेल अन्य शिक्षक शामिल रहे।

प्रतियोगिता में वांछित आयु समूह 15 से 40 एवं 40 से उपर आयु महिला एवं पुरुष खो – खो , कबड्डी , गेड़ी , फूगड़ी , भौंरा एवं सांस्कृतिक विधाऐं एकांकी , लोक नृत्य , लोक गीत , शास्त्रीय नृत्य , गायन , वादन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम दौरान सरपंच जनप्रतिनिधि गण व बीईओ जनपद सीईओ, तहसीलदार अधिकारियों का युवा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल नही होना चर्चा का विषय बना रहा।प्रचार प्रसार के अभाव में प्रतियोगिता में कुछ ही स्कूल व ग्रामीण शामिल हुए। युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागियों खिलाड़ियों में काफी निराशा रही।उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में पीने का पानी नसीब नही हो पा रहा है भारी अव्यवस्था है।विजयी प्रतिभागियों को पेंसिल पेन कुछ भी स्मृति सम्मानित नही किया गया। उल्लेखनीय है कि केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में विगत वर्ष युवा महोत्सव भारी धूम धाम हर्षोल्लास से आयोजित किया जाता था।


