तमनार
Dulendra PatelNovember 23, 2022
तमनार में सरपंच व थाना प्रभारी ने मितानिनों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित

तमनार में सरपंच व थाना प्रभारी ने मितानिनों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित
तमनार 23.11.2022
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम पंचायतों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 नवम्बर को मितानिन दिवस मनाया गया। मितानिनों के सेवा, सहयोग कर्तव्यनिष्ठता के लिए उन्हे शॉल श्रीफल से संम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

ज्ञात हो कि मितानिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती हैं जो लोगों तक पहुंचकर न सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है।

ग्राम पंचायत भवन तमनार में सरपंच सुश्री गुलापी सिदार,थाना प्रभारी जीपी बंजारे ने मितानिनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर मितानिनों को शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा भी की गई।ग्राम पंचायत भवन तमनार में सरपंच सुश्री गुलापी सिदार,थाना प्रभारी उप निरीक्षक जीपी बंजारे,सचिव प्रभात मिश्रा,द्रुपद बोहिदार, राम चरण कुम्भकार, पंच गणो,स्वास्थ्य कार्यकर्ता गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।