DEO व SDM ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार का किया निरीक्षण

DEO व SDM ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल तमनार का किया निरीक्षण
तमनार @संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
ज़िला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बी बाखला, एसडीएम घरघोडा रोहित सिंह द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों को लर्निंग आउटकम प्राप्त करने पर जोर देने के लिए कहा गया साथ – साथ उन्होने शिक्षा के बदलते स्तर , वैश्वीकरण , अंग्रेजी शिक्षा के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला ।

बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । एसडीएम रोहित सिंह के द्वारा बच्चों से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी ली गई।निरीक्षण दौरान तहसीलदार अनुज कुमार पटेल,बीईओ फगुलाल सिदार,प्रिंसिपल बी के वर्मा अन्य अधिकारी कर्मचारी शिक्षक गणो की उपस्थिति रही।


