माँ बंजारी धाम में महाशिवरात्रि पर लगा शिवभक्तों का तांता

माँ बंजारी धाम में महाशिवरात्रि पर लगा शिवभक्तों का तांता
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 18.2.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले तमनार के सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में महाशिवरात्रि पर्व
पर पर प्रातः काल से ही हजारो भक्तजनों का तांता लगा।

क्षेत्र के जनता व विश्व कल्याण हेतु माँ बंजारी धाम में शिवभक्तों मन्दिर समिति द्वारा विशाल यज्ञशाला में महामृत्युंजय जाप कर हवन पूजन की गई वहीं श्री शिव मंदिर पर भक्तजनो द्वारा लम्बी लंबी कतार के साथ जलाभिषेक की जा रही है। शिवभक्तों ने बताया कि मां बंजारी धाम समिति द्वारा पूजन अर्चन प्रसाद भोग भंडारा की बेहतर व्यवस्था की गई।शिवभक्तों ने सुख शांति समृद्धि निरोगमय हेतु आशीर्वाद मांगा गया।माँ बंजारी समिति के सदस्य सेवक पंच राम मालाकार ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र एवं प्रदेश व विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय जाप हवन पूजन की गई। प्रातः काल से शाम तक लगभग 5 हजार लोगों ने पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद ग्रहण किया।

तमनार तहसील गायत्री मन्दिर,पडिग़ांव,कचकोबा,तराईमाल, मिलूपारा सहित ग्रामीण अंचलों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।महाशिवरात्रि पर्व में पंडित रविनारायन,चक्रधर महाराज,यज्ञाचार्य किशोर पाणिग्राही,मिथलेश महाराज,शिव पांडेय,रवि महाराज, रंगबल्लभ मालाकार,सरपंच लक्ष्मी भगत,पंचराम मालाकार,श्याम मालाकार,चमार सिंह पितरु मालाकार,दुलेंद्र पटेल,सुरेश पंडा,द्वरिका ठाकुर,रूपेंद्र पटेल,उदयभान दुर्गा मालाकार,तरुणीसेन मालाकार,रोहित मालाकार, चिरकुट मालाकार मालाकार बेदराम,तुला राम,योगेश मालाकार दीपक मालाकार,सरजू मालाकार,मीनकेतन पटेल,दुर्गेश मालाकार अन्य सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा।उक्त जानकारी माँ बंजारी मंदिर के प्रचार सेवक दुलेंद्र पटेल द्वारा दी गई।


