बासनपाली में दो दिवसीय महिला योग शिविर सम्पन्न

बासनपाली में दो दिवसीय महिला योग शिविर सम्पन्न
तमनार @ संदेशा24 @ दुलेन्द्र पटेल 24.2.2023
परमपूज्य स्वामी जी एवं पूज्य साध्वी देवप्रिया दीदी के निर्देशानुसार एवं छ.ग. राज्य महिला पतंजली योग समिति राज्य प्रभारी सुश्री जया दीदी जी के मार्गदर्शन में योग करना है और गांव गांव योग कराना है के उद्देश्य को लेकर
ग्राम बासनपाली तहसील तमनार जिला रायगढ छ.ग. मे गीतांजली पटनायक राज्य सोशल मीडिया प्रभारी द्वारा रोगानुसार योगाभ्याष का दो दिवसीय योग शिविर लगाया गया।

इस शिविर में योग, प्राणायाम, सुछ्म व्यायाम, एक्यूप्रेशर आसन को किस रोग में कौन सा योग करें इसको विस्तृत रूप से समझाया गया, अपने घरों में विशेष रूप से महिलाओको प्रतिदिन योग ध्यान प्राणायाम ” करने का आग्रह किया गया, जिससे हर परिवार निरोग रहें और हमारा समाज और पूरा गांव स्वस्थ रहें। यह कार्यक्रम महिला पतंजली योग समिति छ०ग. ते तहत किया गया।

इस कार्यक्रम में रुपा पटनायक बसंती साहु,तीजमती श्रीवास, मनोरमा पटनायक ,ममता सिंग राजकुमारी पटेल,सरोजनी राठिया,आरती साहु,संतोषी राठीया,रेखा चौहान,कस्तुरी पटेलचंपा चौहान,विमला पटेल,बसॆती पैकंरा ,अँबिका चौधरी,बेलमती गेवंती सोनी,मालती सिदार,संतोसी साहु,मोगरा यादव,हरिप्रिया,सीताबाई,कौशल्या,दंयंती राणा,प्रतिमा देहरी, कमलाउरांव ,कमला राठीया,उत्तरा यादव,तुलसी चौहान,मगलमती जगदीश चौहान, निहाल चौहान इन लोगों की गरिमामय उपस्थिति में दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ।


