तमनार
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में योर हैप्पी इज योर हैंड’कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में योर हैप्पी इज योर हैंड’कार्यक्रम का किया गया आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, तमनार, रायगढ़, छ.ग. द्वारा शिक्षा विंग रायगढ़ के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में ‘योर हैप्पी इज योर हैंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी बीके कस्तूरी-डोली के नेतृत्व में विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने रोचक तरीके से सुख शांति का अनुभव किया। इसके साथ ही सभी छात्रों ने इस शिक्षा को अपने वास्तविक जीवन में लागू करने का वादा किया।


