तमनार में श्रीहरि विष्णु चक्र पूजन समारोह में सांसद गोमती साय हुई शामिल

तमनार में श्रीहरि विष्णु चक्र पूजन समारोह में सांसद गोमती साय हुई शामिल
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में कुम्हार जाति समाज का चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा में रुद्रपाल रत्नेश्वरी के विवाह पूरे उत्साह से मनाया गया।पूरे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं ओड़िसा राज्य में कुम्हार जाति समाज के द्वारा चक्र पूजा पारंपरिक रूप से सालों से की जा रही है,

किंतु तमनार ब्लॉक की बात करें तो, यहां चक्र पूजा में रुद्रपाल रत्नेश्वरी विवाह भव्य रूप में पूरी आस्था के साथ किया गया, रुद्रपाल को कुम्हार जी का रूप एवं रत्नेश्वरी में कुम्हारिन जी की रूप देखे जाते हैं। तमनार में पूरे रीति रिवाज से रुद्रपाल रत्नेश्वरी अर्थात कुम्हार कुम्हारिन की शादी की पूरी रस्में से निभाई जाती है, जिसमें कुम्हार जी द्वारा ग्राम के सभी गली मोहल्लों से गुजरते बरात ले जाना एवं कुम्हारिन को उनके घर से विदा कर लाने एवं चक्र पूजा मण्डप में पूरे रस्मो रिवाज से विवाह कराया गया, आदर्श कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल से तथा तमनार के सभी मोहल्लों तथा आस-पास से लोग इस विवाह को देखने भारी संख्या में उपस्थित हुए,

दोपहर से लेकर रात तक रुद्रपाल रत्नेश्वरी का विवाह रचाया गया साथ ही अन्य शादियों की भांति रुद्रपाल रत्नेश्वरी को भी लोगों द्वारा उपहार स्वरूप अपने सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय एवं विशिष्ट अतिथि सुनिति राठिया पूर्व विधायक लैलूंगा के रूप में शामिल हुए,

तमनार में होने वाले इस आयोजन में शाम चक्र पूजा मंडप पहुंचकर उन्होंने भी भगवान श्री हरि विष्णु से आशीर्वाद लिया एवं कुम्हार समाज की उन्नाति एवं सुरक्षा की प्रार्थना की। तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि सतीश चन्द्र बेहरा जिला महामंत्री, देवेन्द्र प्रताप सिंह जि.पं. सदस्य, रानी साहिबा, विनायक पटनायक यु.मो. जिला अध्यक्ष, कैलाश पटनायक, योगेश गुप्ता, जागेश्वर बेहरा, जतीन साव, मं.अध्यक्ष तमनार,अश्विनी पटनायक ग्राम गोंटिया,गोकुलानंद पटनायक, स्नेहलता सिदार, ममता साव, समेनाथ मांझी, विजय शंकर पटनायक, रामचरण कुम्भकार जिला अध्यक्ष आदर्श कुम्हार समाज, झुमुकलाल कुराल
ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श कुम्हार समाज ब्लॉक तमनार व अन्य गणमान्य नागरिक, माता, बहन, भाई-बंधुओं की उपस्थिति रही।कुराल पुराण कथा वाचक श्री जयराम दास जी महाराज कीरितमाल वारनिक जानकी योगेंद्र कुम्भकार, मनीषा सत्यनारायण सुशीला नन्दकुमार कुम्भकार, रेवती श्याम कुम्भकार कार्यकर्त्तागणो की उपस्थिति रही।


